दरभंगा-मदार (अजमेर) एक तरफा अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा का संचालन।

रेलवे द्वारा दरभंगा-मदार (अजमेर) एकतरफ़ा अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 05587, दरभंगा-मदार (अजमेर) एकतरफ़ा अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.09.2025 को दरभंगा से 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 15:45 बजे आगमन व 15:55 बजे प्रस्थान कर 18:30 बजे मदार पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनियां, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, गोमती नगर, बादशाह नगर, ऐशबाग, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, फफूंद, इटावा, टूंडला, ईदगाह, भरतपुर, मंडावर महुवा रोड, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर व किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस अमृत भारत उद्घाटन रेलसेवा में 11 साधारण श्रेणी, 08 द्वितीय शयनयान, 01 पैंट्री कार (पेट्रीकार), 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED