यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट 02 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन।

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे 02 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

1. 01411/01412, पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे (द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 01411, पुणे-सांगानेर (द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.09.25 से 06.11.25 तक (13 ट्रिप) पुणे से प्रत्येक गुरुवार व रविवार को 09:45 बजे रवाना होकर शुक्रवार व सोमवार को 07:40 बजे सांगानेर पहुँचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01412, सांगानेर-पुणे (द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.09.25 से 07.11.25 तक (13 ट्रिप) सांगानेर से प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को 11:35 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार को 09:30 बजे पुणे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में 04 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 06 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

2. 01405/01406, पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 01405, पुणे-सांगानेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.09.25 से 07.11.25 तक (07 ट्रिप) पुणे से प्रत्येक शुक्रवार को 09:45 बजे रवाना होकर शनिवार को 07:40 बजे सांगानेर पहुँचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01406, सांगानेर-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.09.25 से 08.11.25 तक (07 ट्रिप) सांगानेर से प्रत्येक शनिवार को 11:35 बजे रवाना होकर रविवार को 09:30 बजे पुणे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में 04 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 06 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED