रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु संचालित ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09523, ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 23.09.25 से 25.11.25 तक (10 ट्रिप) ओखा से प्रत्येक मंगलवार को 10.00 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 04.05 बजे आगमन व 04.15 बजे प्रस्थान कर 10.35 बजे शकूरबस्ती पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09524, शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 24.09.25 से 26.11.25 तक (10 ट्रिप) शकूरबस्ती से प्रत्येक बुधवार को 13.15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 18.20 बजे आगमन व 18.30 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 13.00 बजे ओखा पहुँचेगी।
नोट- गाड़ी संख्या 09524, शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल का ओखा, द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा व सिद्धपुर स्टेशनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/RSB

