रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीपावली एवं छठ त्योहारों पर यात्रियों की मांग पर 09083/09084 मुंबई सेंट्रल-बनारस-मुंबई सेंट्रल वातानुकूलित साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन मुंबई सेंट्रल से 17, 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22, 29 अक्टूबर तथा 05 नवंबर, 2025 बुधवार को तथा बनारस से 19, 26 सितंबर, 03, 10, 17, 24, 31 अक्टूबर तथा 07 नवंबर, 2025 दिन शुक्रवार को 08 फेरे के लिए किया जाएगा।
09083 मुंबई सेंट्रल-बनारस वातानुकूलित साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 17, 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22, 29 अक्टूबर तथा 05 नवंबर, 2025 दिन बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 23.10 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.43 बजे, दूसरे दिन पालघर से 00.20 बजे, वापी से 01.22 बजे, वलसाड से 01.45 बजे, सूरत से 03.29 बजे, वडोदरा से 05.15 बजे, रतलाम से 08.45 बजे, कोटा से 12.20 बजे, सवाई माधोपुर से 13.40 बजे, गंगापुर सिटी से 14.33 बजे, भरतपुर से 16.10 बजे, ईदगाह से 17.45 बजे, टूंडला से 19.25 बजे, शिकोहाबाद से 20.17 बजे, मैनपुरी से 21.07 बजे, भोगांव से 21.27 बजे, फर्रुखाबाद से 23.15 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 02.25 बजे, लखनऊ से 04.25 बजे, राय बरेली जं0 से 05.55 बजे, अमेठी से 06.52 बजे, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 07.35 बजे, जंघई से 08.32 बजे तथा भदोही से 09.02 बजे छूटकर बनारस 10.30 बजे पहुंचेगी।
09084 बनारस-मुंबई सेंट्रल वातानुकूलित साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 19, 26 सितंबर, 03, 10, 17, 24, 31 अक्टूबर तथा 07 नवंबर, 2025 दिन शुक्रवार को बनारस से 14.30 बजे प्रस्थान कर भदोही से 15.32 बजे, जंघई से 16.04 बजे, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 16.58 बजे, अमेठी से 17.40 बजे, राय बरेली से 18.45 बजे, लखनऊ से 20.55 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.20 बजे, दूसरे दिन फर्रुखाबाद से 03.00 बजे, भोगांव से 03.50 बजे, मैनपुरी से 04.12 बजे, शिकोहाबाद से 05.12 बजे, टूंडला से 06.52 बजे, ईदगाह से 07.40 बजे, भरतपुर से 10.00 बजे, गंगापुर सिटी से 11.30 बजे, सवाई माधोपुर से 12.20 बजे, कोटा से 14.00 बजे, रतलाम से 17.55 बजे, वडोदरा से 21.54 बजे, सूरत से 23.49 बजे, तीसरे दिन वलसाड से 01.08 बजे, वापी से 01.30 बजे पालघर से 02.59 बजे तथा बोरीवली से 03.41 बजे छूटकर मुंबई सेंट्रल 04.20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित 16 कोच लगाए जाएंगे।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/NER

