04608/04607 अमृतसर-छपरा-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन।

रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीपावली एवं छठ त्योहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की मांग पर 04608/04607 अमृतसर-छपरा-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन अमृतसर से 28 सितंबर से 30 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को तथा छपरा से 29 सितंबर से 01 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को 10 फेरों के लिए निम्नवत किया जाएगा।

04608 अमृतसर-छपरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 28 सितंबर से 30 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से 09.40 बजे प्रस्थान कर ब्यास जं. से 10.12 बजे, जालंधर सिटी से 10.50 बजे, फगवाड़ा से 11.14 बजे, ढंडारी कलां से 12.10 बजे, सरहिंद से 12.56 बजे, राजपुरा से 13.12 बजे, अंबाला कैंट से 13.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 14.37 बजे, सहारनपुर से 15.15 बजे, मुरादाबाद से 18.18 बजे, बरेली से 19.37 बजे, सीतापुर से 23.00 बजे दूसरे दिन गोंडा से 02.10 बजे, गोरखपुर से 05.10 बजे तथा सीवान से 07.20 बजे छूटकर छपरा 09.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04607 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 29 सितंबर से 01 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 12.00 बजे प्रस्थान कर सीवान से 13.07 बजे, गोरखपुर से 15.50 बजे, गोंडा से 18.20 बजे, सीतापुर से 21.30 बजे दूसरे दिन बरेली से 00.58 बजे, मुरादाबाद से 02.50 बजे, सहारनपुर से 06.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 07.23 बजे, अंबाला कैंट से 08.18 बजे, राजपुरा से 08.43 बजे, सरहिंद से 09.18 बजे, ढंडारी कलां से 10.50 बजे, फगवाड़ा से 11.42 बजे, जालंधर सिटी से 12.15 बजे तथा ब्यास से 12.50 बजे छूटकर अमृतसर 13.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जेनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/NER

Previous Next

TAGGED