रेलवे स्टेशनों में पुनर्विकास कार्य के दौरान ट्रेनों के संचालन में आंशिक परिवर्तन।

रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेल के कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किए जाने के कारण प्लेटफार्म संख्या 2 पर 10 सितंबर 2025 से 04 अक्टूबर 2025 तक 25 दिनों की अवधि में कुछ गाड़ियों के संचालन में आंशिक परिवर्तन एवं मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। इन प्रभावित रेलगाड़ियों का विवरण इस प्रकार है:-

शॉर्ट टर्मिनेशन/ऑरिजिनेट ट्रेनों के प्रस्थान एवं गंतव्य स्टेशनों में परिवर्तन: -

  1. गाड़ी संख्या 11604 बीना-कोटा एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया-कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 61621 कोटा-सवाई माधोपुर मेमू दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा की बजाय सोगरिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी तथा कोटा-सोगरिया के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। (सोगरिया स्टेशन पर प्रस्थान समय 19:25 बजे)
  3. गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस दिनांक 09.09.2025 से 03.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया-कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया-कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
  5. गाड़ी संख्या 61634 बीना-कोटा मेमू दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया-कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियां: -

  1. गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 03.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सोगरिया-कोटा चंबल केबिन-गुड़ला मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आगमन / प्रस्थान समय 02:10/02:20 बजे)
  2. गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय गुड़ला-कोटा चंबल केबिन-सोगरिया मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आगमन / प्रस्थान समय 23:30/23:40 बजे)
  3. गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 03.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सोगरिया-कोटा चंबल केबिन-गुड़ला मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आगमन / प्रस्थान समय 06:35/06:45 बजे)
  4. गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय गुड़ला-कोटा चंबल केबिन-सोगरिया मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आगमन / प्रस्थान समय 21:50/22:00 बजे)

नोट: - यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि के दौरान मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियां जिनका कोटा रेलवे स्टेशन पर ठहराव है उन ट्रेनों को अस्थाई तौर पर सोगरिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें तथा अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Source/WCR

Previous Next

TAGGED