रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक रेलसेवा का बरवाडीह स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 18009, संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक जो 12.09.25 से संतरागाछी से प्रस्थान करेगी वह बरवाडीह स्टेशन पर 22.27 बजे आगमन एवं 22.29 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18010, अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक रेलसेवा जो दिनांक 14.09.25 से अजमेर से प्रस्थान करेगी वह बरवाडीह स्टेशन पर 03.16 बजे आगमन एवं 03.18 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/NWR

