लवे द्वारा त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 01926/01925 वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-हड़सपर-वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के मध्य 10-10 फेरे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में पश्चिम मध्य रेल के बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टॉप लेकर गंतव्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल पर समय-सारिणी का विवरण निमनानुसार है:-
गाड़ी संख्या 01926 वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-हड़सपर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 सितंबर से 26 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को: वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन स्टेशन से दोपहर 12:50 बजे प्रस्थान कर, बीना 16:18 बजे, विदिशा 16:20 बजे, रानी कमलापति 17:15 बजे, नर्मदापुरम 18:25 बजे, इटारसी 19:15 बजे पहुँचकर और गुरुवार सुबह 11:25 बजे हड़सपर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01925 हड़सपर-वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 सितंबर से 27 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को: हड़सपर स्टेशन से दोपहर 15:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी मध्यरात्रि 02:55 बजे, नर्मदापुरम 03:18 बजे, रानी कमलापति 04:40 बजे, विदिशा 05:30 बजे, बीना 07:30 बजे और शुक्रवार सुबह 10:00 बजे वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी।
ठहराव: ललितपुर, बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, अहमदनगर और पुणे, दौंड, सोलापुर।
कोच संरचना: एक वातानुकूलित 2 टियर, 3 वातानुकूलित 3 टियर, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/WCR

