जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस की सेवा रहेगी बहाल।

रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के कटरा-माधोपुर पंजाब रेलखंड में डाउन लाइन पर यातायात निलंबित के चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली ट्रेन जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस की निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। अब निरस्त ट्रेन जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस की सेवा बहाल रहेगी। यानी अब निरस्त समय-सारिणी के अनुसार गंतव्य तक चलती रहेगी।

गाड़ी संख्या 11449 जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से दिनांक 02, 09, 16, 23 एवं 30 सितंबर, 2025 को पाँच ट्रिप निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। अब यह ट्रेन दिनांक 09 सितंबर, 2025 से आगे की निरस्त दिनांकों तक अपने निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलती रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दिनांक 03, 10, 17, 24 सितंबर एवं 01 अक्टूबर, 2025 को पाँच ट्रिप निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। अब यह ट्रेन दिनांक 10 सितंबर, 2025 से आगे की निरस्त दिनांक तक अपने निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलती रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीएस, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।

Source/WCR

Previous Next

TAGGED