31 अगस्त को भावनगर टर्मिनस से चलने वाली भावनगर-शहीद कप्तान तुषार महाजन जन्मभूमि एक्सप्रेस पूर्णतः रद्द।

परिचालन कारणों से पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल से चलने वाली भावनगर टर्मिनस–शहीद कप्तान तुषार महाजन जन्मभूमि एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि –

  • दिनांक 31 अगस्त 2025 (रविवार) को भावनगर टर्मिनस स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 19107 भावनगर टर्मिनस–शहीद कप्तान तुषार महाजन जन्मभूमि एक्सप्रेस का संचालन पूर्णतः निरस्त (Fully Cancelled) रहेगा।

यात्रियों की सुविधा हेतु इस ट्रेन के ठहराव, संरचना एवं समय–सारणी से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध है।

पश्चिम रेलवे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है और उनके सहयोग की अपेक्षा करता है।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED