उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ–माधोपुर (पंजाब) स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर निम्न रेल सेवाएँ प्रभावित रहेंगीः–
रद्द रेल सेवाएँ (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 19223, साबरमती–जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 31.08.25 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19415, साबरमती–श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलसेवा दिनांक 31.08.25 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस–एमसीटीएम उधमपुर रेलसेवा दिनांक 31.08.25 को रद्द रहेगी।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रेन के समय और अन्य संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139, रेल मदद मोबाइल ऐप या वेबसाइट railmadad.indianrailways.gov.in का उपयोग करें।
Source/NWR

