अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए लिया गया फैसला, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत !
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, भारतीय रेलवे ने बयाना-मथुरा और मथुरा-कोटा के बीच चलने वाली दो महत्वपूर्ण रेल सेवाओं का अस्थायी रूप से अलवर स्टेशन तक विस्तार करने की घोषणा की है। यह विस्तार 27 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा।
इस कदम से बयाना, मथुरा, अलवर और कोटा के बीच यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
- गाड़ी संख्या 69159, बयाना-अलवर प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 27.08.25 से 10.09.25 तक बयाना से प्रतिदिन 18.25 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर 20.20 बजे आगमन व 20.25 बजे प्रस्थान कर 23.45 बजे अलवर स्टेशन पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 19110, अलवर-कोटा प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 28.08.25 से 11.09.25 तक अलवर से प्रतिदिन 01.00 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर 04.00 बजे आगमन व 05.00 बजे प्रस्थान कर 13.20 बजे कोटा पहुँचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

