रेलवे द्वारा गणेश चतुर्थी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09767, सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.08.25 से 29.08.25 तक (04 ट्रिप) सवाई माधोपुर से रात्रि 21:35 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 00:20 बजे दुर्गापुरा पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09768, दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.08.25 से 30.08.25 तक (04 ट्रिप) दुर्गापुरा से प्रातः 01:20 बजे रवाना होकर 03:45 बजे सवाई माधोपुर पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में चौथ का बरवाड़ा, ईसरदा, वनस्थली निवाई व सांगानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 12 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

