यात्रियों की सुविधा के मद्देनज़र रक्सौल–नरकटियागंज–गोरखपुर–लखनऊ–कानपुर–गाजियाबाद के रास्ते सीतामढ़ी और दिल्ली के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह दिनांक 08.08.2025 को सीतामढ़ी और दिल्ली के मध्य चलने वाली अमृत भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी संख्या 05599 सीतामढ़ी–दिल्ली उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) को हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
दिनांक 08.08.2025 को गाड़ी संख्या 05599 सीतामढ़ी–दिल्ली उद्घाटन स्पेशल सीतामढ़ी से 14:30 बजे खुलकर 15:15 बजे बैरगनिया, 16:10 बजे रक्सौल, 17:15 बजे नरकटियागंज, 18:20 बजे बगहा, 19:55 बजे सिसवा बाज़ार, 20:30 बजे कप्तानगंज, 21:30 बजे गोरखपुर, 22:45 बजे बस्ती, 00:35 बजे गोंडा, 03:40 बजे लखनऊ, 06:00 बजे कानपुर सेंट्रल, 09:10 बजे टुंडला एवं 12:15 बजे गाजियाबाद रुकते हुए 14:00 बजे दिल्ली पहुँचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

