रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु भगत की कोठी (जोधपुर) - बांद्रा टर्मिनस - भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन।

रेलवे द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 04827/04828 भगत की कोठी (जोधपुर) - बांद्रा टर्मिनस - भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:

  • गाड़ी संख्या 04827, भगत की कोठी (जोधपुर) - बांद्रा टर्मिनस स्पेशल दिनांक 10.08.25, रविवार को (01 ट्रिप) भगत की कोठी से 14.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 07.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04828, बांद्रा टर्मिनस - भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल दिनांक 11.08.25, सोमवार को (01 ट्रिप) बांद्रा टर्मिनस से 10.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में लूणी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जं., रानी, फालना, जवाईबांध, पिंडवाड़ा, आबू रोड, पालनपुर, महेसाणा, साबरमती, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाड़ी में 02 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 04 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 02 पावरकार डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED