रेलवे द्वारा बाड़मेर-जोधपुर एवं भगत की कोठी-भीलड़ी रेलसेवाओं के मार्ग में स्टेशनों पर संचालन समय में दिनांक 21.07.2025 से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 54814, बाड़मेर-जोधपुर सवारी गाड़ी प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 21.07.2025 से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह भगत की कोठी स्टेशन पर निर्धारित समय 22.28 बजे आगमन व 22.30 बजे प्रस्थान के स्थान पर 22.50 बजे आगमन व 22.52 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर निर्धारित समय 23.00 बजे के स्थान पर 23.15 बजे आगमन करेगी।
- गाड़ी संख्या 74841, भगत की कोठी-भीलड़ी सवारी गाड़ी प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 21.07.2025 से भगत की कोठी से निर्धारित समय 06.35 बजे के स्थान पर 07.00 बजे प्रस्थान कर भीलड़ी स्टेशन पर निर्धारित समय 13.45 बजे के स्थान पर 14.10 बजे आगमन करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के बासनी, सालावास, हनवंत, लूणी, सतलाना, दूदिया, दूंदाड़ा, महेशनगर हॉल्ट, अजीत, समदड़ी, बामसिन, राखी, मोकलसर, बालवाड़ा, बिशनगढ़, जालोर, जगन्नाथजी, मारवाड़ बागरा, बाकरा रोड, मोदरान, भीमपुरा, लेदरमेर, मारवाड़, भीनवाल, मारवाड़ कोरी, मालवाड़ा, रानीवाड़ा, मारवाड़ रतनपुर, डूगडोल, जारी, धनेरा, रामसन, जेनाल व ओढ़वा स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

