चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बड़ा संशोधन : EQ (Emergency Quota) जारी करने की समय-सारणी में भी परिवर्तन

रेलवे बोर्ड द्वारा आरक्षण चार्ट तैयार करने के संबंध में नये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, पहले आरक्षण चार्ट की तैयारी प्राथमिकता के आधार पर कम से कम 8 घंटे पहले की जाएगी। यह नियम 14/15 जुलाई 2025 से लागू किया जाएगा।

नए संशोधन निम्न होंगे :

1. जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय 05:00 बजे सुबह से 14:00 बजे दोपहर के बीच है, उनका पहला आरक्षण चार्ट पिछले दिन रात 9:00 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा।

2. जिन ट्रेनों का प्रस्थान 14:00 बजे दोपहर से 23:59 रात तथा 00:00 से 05:00 बजे सुबह के बीच है, उनका पहला चार्ट प्राथमिकता के अनुसार 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा।

3. द्वितीय आरक्षण चार्ट की तैयारी की वर्तमान व्यवस्था यथावत बनी रहेगी।

4. ये निर्देश रिमोट लोकेशनों (Remote Locations) पर चार्टिंग के लिए भी लागू होंगे।

Previous Next

TAGGED