रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्न स्थानों पर चल रही रेलसेवाओं के प्रयोगिक ठहराव की अवधि को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय यात्रियों की मांग और स्टेशन पर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए लिया गया है।
1. गाडी संख्या 18573, विशाखपट्टणम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा आगामी आदेशों तक अशोक नगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 18574, भगत की कोठी- विषाखपट्टणम एक्सप्रेस रेलसेवा आगामी आदेशों तक अशोक नगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-षालीमार एक्सप्रेस रेलसेवा आगामी आदेशों तक मुंगावली स्टेशन पर ठहराव करेगी।
4. गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा आगामी आदेशों तक मुंगावली स्टेशन पर ठहराव करेगी।
5. गाडी संख्या 18207, दुर्ग- अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा आगामी आदेशों तक मुंगावली स्टेशन पर ठहराव करेगी।
6. गाडी संख्या 18208, अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रेलसेवा आगामी आदेशों तक मुंगावली स्टेशन पर ठहराव करेगी।
7. गाडी संख्या 20482, तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा आगामी आदेशों तक मुंगावली स्टेशन पर ठहराव करेगी।
8. गाडी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा आगामी आदेशों तक खिरकिया स्टेशन पर ठहराव करेगी।
इससे संबंधित क्षेत्रों के यात्रियों को अपने नजदीकी स्टेशनों से यात्रा करने में अब और सुविधा मिलेगी तथा लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।
नोटः- उपरोक्त रेलसेवाओं के ठहराव व संचालन समय यथावत् रहेंगें।
यात्रियों से अनुरोध है कि अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा
प्रारम्भ करें।

.jpg)