रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष सेवा भक्तों की बढ़ती संख्या और मांग को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को खाटू धाम यात्रा में सुविधा मिलेगी।
गाडी संख्या 09633, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.07.25, 12.07.25, 18.07.25, 19.07.25, 20.07.25, 23.07.25, 25.07.25 व 26.07.25 को (08 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 01.35 बजे रींगस पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.07.25, 13.07.25, 19.07.25, 20.07.25, 21.07.25, 24.07.25, 26.07.25 व 27.07.25 को (08 ट्रिप) रींगस से 02.20 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में अटेली,,नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होगे।
यात्रियों से अनुरोध है किअधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

.jpg)