रेलवे द्वारा रामदेवरा के श्रद्धालुओं हेतु जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार:
- गाड़ी संख्या 04833, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.07.25 एवं 09.08.25 को (कुल 02 ट्रिप) जोधपुर से प्रातः 10:50 बजे रवाना होकर अपराह्न 14:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।
- इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04834, रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.07.25 एवं 09.08.25 को (कुल 02 ट्रिप) रामदेवरा से अपराह्न 15:20 बजे रवाना होकर सायं 19:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में राई का बाग, मंडौर, मारवाड़ मथानियाँ, ओसियां, मारवाड़ लोहावट एवं फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

