रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 05 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:
- गाड़ी संख्या 09625/09626, अजमेर–दौंड–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 03.07.2025 से 25.09.2025 तक (13 ट्रिप) एवं दौंड से दिनांक 04.07.2025 से 26.09.2025 तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 09627/09628, अजमेर–सोलापुर–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 02.07.2025 से 24.09.2025 तक (13 ट्रिप) एवं सोलापुर से दिनांक 03.07.2025 से 25.09.2025 तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 04713/04714, भगत की कोठी–दानापुर–भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में भगत की कोठी से दिनांक 02.07.2025 से 24.09.2025 तक (13 ट्रिप) एवं दानापुर से दिनांक 03.07.2025 से 25.09.2025 तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 09619/09620, मदार–रांची–मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में मदार से दिनांक 06.07.2025 व 13.07.2025 को (02 ट्रिप) एवं रांची से दिनांक 07.07.2025 व 14.07.2025 को (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 09617/09618, दौराई–सुल्तानपुर–दौराई साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में दौराई से दिनांक 04.07.2025 से 26.09.2025 तक (13 ट्रिप) एवं सुल्तानपुर से दिनांक 06.07.2025 से 28.09.2025 तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
नोट:
गाड़ी संख्या 04814, दानापुर–भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का उपरोक्त अवधि में भरतपुर स्टेशन पर 15:05 बजे आगमन व 15:07 बजे प्रस्थान के स्थान पर 14:40 बजे आगमन व 14:42 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

