रेलवे द्वारा जम्मूतवी-भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा अब नए नंबर से संचालित की जा रही है। साथ ही जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा व 7 अन्य रेलसेवाओं के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर समय सारणी में भी परिवर्तन किया जा रहा है।
निम्न रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है:
- गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा, जो दिनांक 26.08.25 से नए गाड़ी संख्या 14804, जम्मूतवी-भगत की कोठी के रूप में जम्मूतवी से निर्धारित समय 21.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.30 बजे के स्थान पर 09.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
नोट: (1) गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी-जम्मूतवी, दिनांक 25.08.25 से नए नंबर 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी के रूप में संचालित होगी और इस रेलसेवा का मार्ग, संचालन समय व ठहराव यथावत रहेंगे।
नोट: (2) नए नंबरों से संचालित गाड़ी संख्या 14803/14804, भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा एलएचबी रैक से संचालित होगी तथा इस रेलसेवा में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकनॉमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार एवं 01 गार्ड डिब्बा सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।
- गाड़ी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 26.08.25 से अबोहर से प्रस्थान करेगी, उस रेलसेवा के मार्ग के बीकानेर, देशनोक, नोखा, नागौर एवं मारवाड़ मूंडवा स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 22463, दिल्ली सराय-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 29.08.25 से दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, उस रेलसेवा के मार्ग के नोखा एवं देशनोक स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 24.08.25 से डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी, उस रेलसेवा के मार्ग के सूरतगढ़, महाजन, लूणकरनसर एवं लालगढ़ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 22997, झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 27.08.25 से झालावाड़ सिटी से प्रस्थान करेगी, उस रेलसेवा के मार्ग के बीकानेर, लालगढ़, लूणकरनसर एवं महाजन स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 26.08.25 से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, वह बठिंडा स्टेशन पर 23.10 बजे आगमन एवं 23.35 बजे प्रस्थान के स्थान पर अब 23.20 बजे आगमन एवं 23.45 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

