रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाड़ी–रींगस–रेवाड़ी एवं जयपुर–भिवानी–जयपुर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी–रींगस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.07.25, 06.07.25, 10.07.25, 12.07.25, 13.07.25, 19.07.25, 20.07.25, 21.07.25, 24.07.25, 26.07.25, 27.07.25 को (11 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस–रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.07.25, 06.07.25, 10.07.25, 12.07.25, 13.07.25, 19.07.25, 20.07.25, 21.07.25, 24.07.25, 26.07.25 व 27.07.25 को (11 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
- गाड़ी संख्या 09733, जयपुर–भिवानी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.07.25 से 31.07.25 तक (31 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734, भिवानी–जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.07.25 से 31.07.25 तक (31 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बेनाड़, चौमूं सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

