रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्रियों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती–पटना–साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09457, साबरमती–पटना स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.06.25 से 25.06.25 तक (04 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक बुधवार 18:10 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर गुरुवार प्रातः 04:00 बजे आगमन व 04:10 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार 01:30 बजे पटना पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09458, पटना–साबरमती स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.06.25 से 27.06.25 तक (04 ट्रिप) पटना से प्रत्येक शुक्रवार को 04:30 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 03:10 बजे आगमन व 03:20 बजे प्रस्थान कर 14:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

