मार्ग परिवर्तन के कारण रेलसेवाएं कानपुर सेंट्रल के स्थान पर गोविंदपुरी स्टेशन पर करेंगी ठहराव।

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ रेलसेवाओं का कानपुर सेंट्रल के स्थान पर गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है:

  1. गाड़ी संख्या 12395, राजेन्द्र नगर टर्मिनल–अजमेर रेलसेवा, जो दिनांक 30.07.25 से राजेन्द्र नगर टर्मिनल से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग चंदारी–कानपुर सेंट्रल–गुमगांव–गोविंदपुरी–पनकीधाम के स्थान पर चंदारी–गुमगांव–गोविंदपुरी–पनकीधाम होकर संचालित होगी तथा कानपुर सेंट्रल के स्थान पर गोविंदपुरी स्टेशन पर 03:25 बजे आगमन व 03:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 12315, कोलकाता–उदयपुर सिटी रेलसेवा, जो दिनांक 24.07.25 से कोलकाता से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा उपरोक्त ही मार्ग पर कानपुर सेंट्रल के स्थान पर गोविंदपुरी स्टेशन पर 06:30 बजे आगमन व 06:35 बजे प्रस्थान करेगी।
  3. गाड़ी संख्या 14619, अगरतला–फिरोजपुर छावनी रेलसेवा, जो दिनांक 24.07.25 से अगरतला से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा गोविंदपुरी स्टेशन पर 06:30 बजे आगमन व 06:35 बजे प्रस्थान करेगी।
  4. गाड़ी संख्या 12987, सियालदह–अजमेर रेलसेवा, जो दिनांक 24.07.25 से सियालदह से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा गोविंदपुरी स्टेशन पर 14:25 बजे आगमन व 14:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  5. गाड़ी संख्या 14620, फिरोजपुर छावनी–अगरतला रेलसेवा, जो दिनांक 28.07.25 से फिरोजपुर छावनी से प्रस्थान करेगी, वह कानपुर सेंट्रल के स्थान पर गोविंदपुरी स्टेशन पर 05:10 बजे आगमन व 05:15 बजे प्रस्थान करेगी।
  6. गाड़ी संख्या 12396, अजमेर–राजेन्द्र नगर टर्मिनल रेलसेवा, जो दिनांक 25.07.25 से अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह गोविंदपुरी स्टेशन पर 13:50 बजे आगमन व 14:00 बजे प्रस्थान करेगी।
  7. गाड़ी संख्या 12316, उदयपुर सिटी–कोलकाता रेलसेवा, जो दिनांक 25.07.25 से उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वह गोविंदपुरी स्टेशन पर 19:20 बजे आगमन व 19:25 बजे प्रस्थान करेगी।
  8. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर–सियालदह रेलसेवा, जो दिनांक 25.07.25 से अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह गोविंदपुरी स्टेशन पर 22:55 बजे आगमन व 23:05 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED