रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 09007/09008, वलसाड-खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में वलसाड से दिनांक 29.05.25 से 26.06.25 तक (05 ट्रिप) एवं खातीपुरा (जयपुर) से दिनांक 30.05.25 से 27.06.25 तक (05 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 09001/09002, मुंबई सेंट्रल-खातीपुरा (जयपुर)-मुंबई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में मुंबई सेंट्रल से दिनांक 28.05.25 से 30.06.25 तक (15 ट्रिप) एवं खातीपुरा (जयपुर) से दिनांक 29.05.25 से 01.07.25 तक (15 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
नोट – उक्त रेलसेवाओं का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

