इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लि० (आईआरसीटीसी) द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन यात्रा का संचालन किया जा रहा है।
इस यात्रा के मुख्य आकर्षण निम्नवत हैंः
यात्रा गंतव्य-
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर), तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), स्थानीय दर्शन (कन्याकुमारी)
श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की सं. 767 -
02 एसी (कुल 49 सीटें), 03 एसी (कुल 70 सीटें) एवं स्लीपर (कुल 648 सीटें)
1- उतरने/चढ़ने के स्टेशन -
गोरखपुर, अयोध्या कैंट, कानपुर, ललितपुर, लखनऊ, उरई, रायबरेली जं., माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, प्रयागराज संगम, सुल्तानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)
2- यात्रा तिथि -
दिनांक 07.06.2025 से 18.06.2025 तक 11 रात्रि एवं 12 दिन
सुविधाएं -
इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।
इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹24,600/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य ₹23,250/- है।
(स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)
स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹42,950/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य ₹41,370/- है।
(3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)
कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹56,950/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य ₹55,050/- है।
(2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)
इस यात्रा सेवा में LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।
ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंकों से ली जा सकती है।
इस पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर की जायेगी।
उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं –
8287930913 / 8287930908 / 9236391908 / 9305110962 / 8287930919 / 7302821864 / 9140652352
Source/RSB

