पश्चिम रेलवे द्वारा वडोदरा मंडल के गेरतपुर-वडोदरा रेलखण्ड के वासद जं. – रनोली स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 624 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी:
रेगुलेट रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 16533, भगत की कोठी - क्रांतिवीर संगोल्लि रायण्णा (बेंगलुरु) रेल सेवा, जो दिनांक 07.05.25, 14.05.25, 21.05.25, 28.05.25 एवं 04.06.25 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 55 मिनट रेगुलेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14807, जोधपुर - दादर रेल सेवा, जो दिनांक 11.05.25, 18.05.25 एवं 08.06.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 16209, अजमेर - मैसूरु रेल सेवा, जो दिनांक 11.05.25, 18.05.25 एवं 08.06.25 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 55 मिनट रेगुलेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20626, भगत की कोठी - पुरच्चि थलैवर डॉ. एम. जी. रामचन्द्रन सेंट्रल (चेन्नई) रेल सेवा, जो दिनांक 07.05.25, 11.05.25, 14.05.25, 18.05.25, 21.05.25, 28.05.25, 04.06.25 एवं 08.06.25 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

