बीकानेर मंडल पर रेवाड़ी-हिसार रेलखंड के मनहेरू एवं भिवानी जं. स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित पूर्व में रद्द रेलसेवा को अब आंशिक रद्द किया जा रहा हैः–
- गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 01.05.25 से 08.05.25 तक (08 ट्रिप) प्रयागराज से प्रस्थान करेगी, वह भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी, अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 30.04.25 से 07.05.25 तक (08 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से संचालित होगी, अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
नोटः– उपरोक्त रेलसेवाओं को पूर्व में रद्द किया गया था, परन्तु अब यह रेलसेवाएं रद्द के स्थान पर आंशिक रद्द रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

