उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के रेवाड़ी-काठूवास रेलखंड में काठूवास स्टेशन यार्ड में दोहरीकरण हेतु तकनीकी कार्य किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं रद्द रहेंगी:–
- गाड़ी संख्या 14705, भिवानी-ढेहर का बालाजी रेल सेवा दिनांक 30.04.25 से 18.05.25 तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14706, ढेहर का बालाजी-भिवानी रेल सेवा दिनांक 30.04.25 से 18.05.25 तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी स्पेशल रेल सेवा दिनांक 30.04.25 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर स्पेशल रेल सेवा दिनांक 29.04.25 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19619, फुलेरा-रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 30.04.25 से 18.05.25 तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19622, रेवाड़ी-फुलेरा रेल सेवा दिनांक 30.04.25 से 18.05.25 तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 59632, रेवाड़ी-हिसार रेल सेवा दिनांक 11.05.25 से 18.05.25 तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 59631, हिसार-रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 12.05.25 से 19.05.25 तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

