भारतीय रेल द्वारा संचालित थीम आधारित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 07 जून, 2025 को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, अयोध्या कैंट, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, ललितपुर तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई जं० (झांसी) स्टेशनों पर ठहराव देगी।
यह विशेष ट्रेन 07 से 18 जून, 2025 तक 11 रात 12 दिन की यात्रा में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर), तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम) और कन्याकुमारी के धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी।
यात्रा के लिए आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर टिकट बुकिंग उपलब्ध है। टिकट पैकेज ₹56950/- से शुरू होता है, जिस पर ई.एम.आई. की सुविधा भी उपलब्ध है।
यात्रा श्रेणियाँ और किराया:
- इकॉनॉमी (शयनयान श्रेणी): वयस्क ₹24600/-, बच्चा (5-11 वर्ष) ₹23250/-
- स्टैंडर्ड (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी): वयस्क ₹42950/-, बच्चा ₹41370/-
- कम्फर्ट (वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी): वयस्क ₹56950/-, बच्चा ₹55050/-
इस ट्रेन में कुल 767 बर्थ उपलब्ध हैं: कम्फर्ट (49), स्टैंडर्ड (70) और इकॉनॉमी (648)। पैकेज में होटल/धर्मशाला में ठहराव, सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन शामिल है। यात्रा के दौरान आई.आर.सी.टी.सी. के मैनेजर यात्रियों की सहायता के लिए उपस्थित रहेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे की इस पहल से धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को उल्लेखनीय बढ़ावा मिलेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NER

