रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में किए जा रहे नॉन इंटरलॉक कार्य के दौरान टेस्टिंग ब्लॉक दिए जाने के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु लंबी दूरी की गाड़ियों को निरस्तीकरण से बचाने के लिए गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेट, शार्ट ओरिजिनेट, नियंत्रण/पुनर्निर्धारण तथा मार्ग परिवर्तन कर निम्नवत् चलाया जायेगा।
शार्ट टर्मिनेशन-
- तिरुवनंतपुरम उत्तर से 27 एवं 29 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 12512 तिरुवनंतपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बस्ती में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बस्ती से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- बठिंडा से 26 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बस्ती में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बस्ती से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- कानपुर अनवरगंज से 26 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर देवरिया सदर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी देवरिया सदर से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- पूर्व में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 अप्रैल, 2025 को निरस्त की गई गाड़ी सं. 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। अब यह गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर देवरिया सदर में यात्रा समाप्त करेगी तथा देवरिया सदर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से 26 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 12572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी नकहा जंगल से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
नियंत्रण/पुनर्निर्धारण-
- डिब्रूगढ़ से 01 मई, 2025 को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- लालगढ़ से 01 मई, 2025 को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- जम्मूतवी से 02 मई, 2025 को चलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से 03 मई, 2025 को चलने वाली 05306 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- बरौनी से 27 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस बरौनी से 05.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- दरभंगा से चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस दरभंगा से 27 अप्रैल, 2025 को 05.00 घंटा तथा 30 अप्रैल, 2025 को 01 घंटा 30 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- सहरसा से चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहरसा से 27 अप्रैल, 2025 को 04.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर तथा 30 अप्रैल, 2025 को वाराणसी मंडल पर 01 घंटा 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- बरौनी से चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 27 अप्रैल, 2025 को 04 घंटा, 30 अप्रैल, 2025 को 02 घंटा 30 मिनट तथा 02 मई, 2025 को 05.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- हावड़ा से चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस हावड़ा से 26 अप्रैल, 2025 को 04 घंटा, 01 मई, 2025 को 06.00 घंटा तथा 02 मई, 2025 को 02.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 27 अप्रैल, 2025 को 03.00 घंटा तथा 30 अप्रैल, 2025 को 02.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- मथुरा जं. से चलने वाली 15110 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस मथुरा जं. से 27 अप्रैल, 2025 को 05.00 घंटा तथा 30 अप्रैल, 2025 को 03.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- कामाख्या से 01 मई, 2025 को चलने वाली 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस कामाख्या से 05.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- गोमतीनगर से 02 मई, 2025 को चलने वाली 15090 गोमतीनगर-गोड्डा एक्सप्रेस गोमतीनगर से 04.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- लखनऊ जं. से 02 मई, 2025 को चलने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 03.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से 02 मई, 2025 को चलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 05.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- वाराणसी सिटी से 02 मई, 2025 को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से 04.00 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
मार्ग परिवर्तन-
- दरभंगा से 02 मई, 2025 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर (पुनर्निर्धारण समाप्त कर) परिवर्तित मार्ग छपरा-औड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोण्डा, बादशाहनगर, ऐशबाग एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- पोरबंदर से 25 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-वाराणसी-औड़िहार-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोण्डा, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतीहारी, चकिया एवं महेसी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- सहरसा से 02 मई, 2025 को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी के स्थान पर (पुनर्निर्धारण समाप्त कर) परिवर्तित मार्ग छपरा-औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती एवं गोण्डा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से 29 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 15558 आनंद विहार टर्मिनस-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-पनियहवा-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 28 अप्रैल एवं 01 मई, 2025 को चलने वाली 15557 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-पनियहवा-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी।
- जलंधर सिटी से 27 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-पनियहवा-नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जायेगी।
- बांद्रा टर्मिनस से 26 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी।
- गुवाहाटी से 30 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NER

