रेलवे द्वारा लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम रेलसेवा का बरौनी जं. पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम रेलसेवा दिनांक 25.04.25 से बरौनी जं. पर परिवर्तित समय 08:55 बजे आगमन एवं 09:05 बजे प्रस्थान करेगी।
नोट – उक्त रेलसेवा का अन्य स्टेशनों पर संचालन समय / ठहराव यथावत रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

