सुगम रेल संचालन हेतु कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं. के मध्य तीसरी लाइन डालने का कार्य : रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित / आंशिक रद्द / रीशेड्यूल रहेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं. के मध्य तीसरी लाइन डालने हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी:

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 12556, बठिंडा-गोरखपुर रेलसेवा जो दिनांक 26.04.25 को बठिंडा से प्रस्थान करेगी, वह बस्ती स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बस्ती-गोरखपुर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 25.04.25 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ जं., माँ चेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, औड़िहार जं., छपरा होकर संचालित होगी।
    परिवर्तित मार्ग के कारण यह रेलसेवा गोण्डा, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सांगोली, बापूधाम मोतीहारी, चकिया, मेहसी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

रीशेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 19616, कामाख्या-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 01.05.25 को कामाख्या से 05 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED