मैसूरू-अजमेर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा का सांगली, कराड व सातारा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव।

रेलवे द्वारा आगामी गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मैसूरू-अजमेर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा के मार्ग में सांगली, कराड व सातारा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 06281, मैसूरू-अजमेर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 26.04.25 से मैसूरू से प्रस्थान करेगी, वह सांगली स्टेशन पर 02:52 बजे आगमन व 02:55 बजे प्रस्थान, कराड स्टेशन पर 03:52 बजे आगमन व 03:55 बजे प्रस्थान, सातारा स्टेशन पर 04:57 बजे आगमन व 05:00 बजे प्रस्थान कर अजमेर जाएगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 06282, अजमेर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 28.04.25 से अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह सातारा स्टेशन पर 20:17 बजे आगमन व 20:20 बजे प्रस्थान, कराड स्टेशन पर 21:17 बजे आगमन व 21:20 बजे प्रस्थान, सांगली स्टेशन पर 22:37 बजे आगमन व 22:40 बजे प्रस्थान कर मैसूरू जाएगी।

नोटः इस रेलसेवा की शेष समय सारणी व ठहराव यथावत् रहेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED