दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एवं नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तन में भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार।

रेलवे द्वारा दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एवं नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा का संचालन वाया भिवानी बाईपास से होने के कारण, इस रेलसेवा का भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार -

  1. गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा जो दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
    इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा जो बठिंडा से प्रस्थान करेगी, यह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
    इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 54424, हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा जो हिसार से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

नोटः पूर्व में उपरोक्त रेलसेवाओं का ठहराव तीन माह के लिए दिया गया था, परंतु अब यह ठहराव आगामी आदेशों तक बढ़ाया जा रहा है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED