आबूरोड स्टेशन पर खानपान व्यवस्था में सुधार, नए इंसुलेटेड बॉक्स लगाए

यात्रियों को ताजा और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आबूरोड रेलवे स्टेशन पर खानपान व्यवस्था में सुधार किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल की पहल पर अधिकृत खानपान वेंडरों की ट्रॉलियों से पुराने आइस बॉक्स हटाकर नए इंसुलेटेड बॉक्स लगाए गए हैं।

नए बॉक्स की मदद से रबड़ी, दूध और अन्य खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तापमान पर रखने में सुविधा होगी। हालिया निरीक्षण के दौरान पुराने बॉक्स की स्थिति सामने आने के बाद उन्हें बदलने के निर्देश दिए गए थे। सभी ट्रॉलियों पर एक समान लाल रंग के नए बॉक्स लगाए जाने से खानपान व्यवस्था अधिक व्यवस्थित हुई है। रेलवे के अनुसार, यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा और स्वच्छता उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Source - RSB

Previous Next