सीएम सम्राट चौधरी से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की शिष्टाचार भेंट, जहानाबाद स्टेशन का भी किया निरीक्षण

श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार से पटना में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महाप्रबंधक ने बिहार राज्य की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और रेल विकास से जुड़ी पूर्व मध्य रेल की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने रेलवे के क्रियाकलाप, यात्री सुविधाओं में और सुधार के उपायों तथा रेल विकास से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

अगले दिन महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने जहानाबाद स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य तथा उन्नत यात्री सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष बल देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Source - RSB

Previous Next