आगरा मंडल में अगस्त माह में 125 रैक लदान से 44.15 करोड़ रुपये की आय

मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अगस्त 2026 के दौरान कुल 125 रैक का लदान किया। इससे मंडल को कुल 44.15 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई तथा 2,97,526 मीट्रिक टन माल का परिवहन किया गया।

अगस्त माह के दौरान प्रमुख लदान में पेट्रोलियम ऑयल, बिटुमेन, कंटेनर, बैलास्ट तथा ई-ऑयल, D.O.C. एवं स्टोन आदि शामिल रहे।

इस अवधि में IOC बाद से 100 रैक POL का लदान किया गया, जिससे लगभग ₹40.34 करोड़ की आय प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त BOC बाद से 01 रैक बिटुमेन, ICDY से 12 रैक कंटेनर तथा गोविंदगढ़ से 03 रैक बैलास्ट का लदान किया गया।

पीसमील/अन्य लदान के अंतर्गत रामगढ़ से ई-ऑयल, D.O.C. एवं स्टोन, यमुना ब्रिज से ई-ऑयल तथा मथुरा जंक्शन से ई-ऑयल का भी लदान किया गया।

आगरा मंडल द्वारा माल परिवहन को बढ़ावा देने, माल ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लदान में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल की यह उपलब्धि माल यातायात को बढ़ावा देने और रेलवे की आय में वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Source – RSB

Previous Next