परखम स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का गर्डर लॉन्च, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों को गति दी जा रही है। मंडल में रेल परिचालन की क्षमता बढ़ाने, यात्रियों की सुविधाओं में सुधार तथा सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अछनेरा–मथुरा रेलखंड स्थित परखम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 3 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज (FOB) के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य  सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

फुट ओवरब्रिज के निर्माण से यात्रियों को स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी। यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी तथा स्टेशन पर यात्री आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगा।

मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में यात्री सुविधाओं एवं अधोसंरचना से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में परखम स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का कार्य यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

रेल प्रशासन का उद्देश्य स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं का विस्तार करते हुए यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।

Source - RSB

Previous Next