प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे ने दिव्यांगजनों के लिए स्टेशनों पर ATVM Facilitator के रूप में संविदा पर कार्य हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित की गई है। यह अवसर दिव्यांगजनों को रोजगार से जुड़ने और अपनी कार्यक्षमता के अनुरूप कार्य करने का अवसर प्रदान कर सकता है।
आवेदन फॉर्म उत्तर मध्य रेलवे की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 7905257901 नंबर पर प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। आवेदन करने से पूर्व विस्तृत सूचना और शर्तें अवश्य देखने के लिए कहा गया है।
Source – NCR & RSB

