माह अगस्त-26 में यात्री परिवहन से कुल 68 करोड़ रुपये का आय अर्जन
माह अगस्त-26 में 33 लाख यात्रियों का परिवहन, गत वर्ष की इसी अवधि में 2.33 फीसदी अधिक
आगरा मंडल यात्रियों को उत्कृष्ट सेवाएँ उपलब्ध करने के साथ राजस्व अर्जन में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा हैं । परिवहन के क्षेत्र में अच्छी सेवाएँ उपलब्ध कराने और सकारात्मक प्रयासों से आगरा मण्डल की आय में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है।
मण्डल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता के नेतृत्व में व श्री वीरेन्द्र सिंह मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री संजय गौतम सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग यात्रियों को उच्च दर्जे की सुविधाएं एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ कार्यरत आगरा मंडल में अगस्त माह 2026 के दौरान यात्रियों की संख्या एवं यात्री आय में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
अगस्त 2026 में आगरा मंडल से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगभग 33 लाख रही, जिससे रेलवे को लगभग ₹68 करोड़ की यात्री आय प्राप्त हुई। गत वर्ष अगस्त 2025 की समान अवधि में यात्रियों की संख्या लगभग 32.25 लाख थी तथा यात्री आय ₹67.79 करोड़ दर्ज की गई थी।गत वर्ष की तुलना में अगस्त 2026 में यात्रियों की संख्या में 2.33 प्रतिशत की वृद्धि तथा यात्री आय में 0.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
यह उपलब्धि मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, समयपालन, आधुनिक टिकटिंग प्रणाली, डिजिटल सेवाओं एवं स्टेशन विकास कार्यों में निरंतर सुधार का परिणाम है। आगरा मंडल ने यात्रियों की सुविधा एवं संतोष को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर संचालन, मानवीय व्यवहार, त्वरित सेवा एवं व्यवस्थित प्रबंधन को प्रभावी रूप से लागू किया है। आगरा मंडल भविष्य में भी यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं संतोषप्रद रेल सेवाएं प्रदान करने हेतु निरंतर समर्पित रहेगा।
Source - RSB

