दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल ने सिकंदराबाद और लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशनों पर ट्रैफ़िक का पूरा आकलन करने के लिए आईआईटी हैदराबाद (IITH) को काम पर लगाया है। इसका मकसद यात्रियों के आवागमन को बेहतर बनाना, ट्रैफ़िक की भीड़ कम करना और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।
इस अध्ययन में गाड़ियों और पैदल चलने वालों की आवाजाही का आकलन, ट्रैफ़िक के बहाव और आने-जाने की प्लानिंग, अलग-अलग तरह के यातायात साधनों का तालमेल, जाम वाली जगहों की पहचान, स्टेशन परिसर में पार्किंग और पिक-अप/ड्रॉप-ऑफ की व्यवस्था, जंक्शन और सिगनल में सुधार और स्टेशन के आस-पास ट्रैफ़िक प्रबंधन के उपाय शामिल होंगे।
यह अध्ययन संरक्षा, सुलभता और परिचालनिक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए डेटा-आधारित समाधान विकसित करने के लिए ड्रोन सर्वे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग-आधारित सीसीटीवी एनालिसिस, यात्रियों के फील्ड सर्वे और ट्रैफिक सिमुलेशन का उपयोग करेगी।
इस पहल का नेतृत्व सिकंदराबाद मंडल का वाणिज्य विभाग कर रहा है, जिसमें इंजीनियरिंग, रेसुब, परिचालन और अन्य बाहरी स्टेकहोल्डर्स का सहयोग लिया जा रहा है। उम्मीद है कि इस अध्ययन से सिकंदराबाद और लिंगमपल्ली स्टेशनों पर चल रहे बड़े पुनर्विकसित कामों के लिए भी अहम जानकारी मिलेगी, ताकि सुझाए गए समाधानों को भविष्य के स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रभावी ढंग से शामिल किया जा सके।
सिकंदराबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. आर. गोपालकृष्णन ने कहा कि इस अध्ययन से मौजूदा ट्रैफ़िक चुनौतियों के लिए असरदार और डेटा-आधारित समाधान मिलने की उम्मीद है, जिन्हें दूसरे बड़े स्टेशनों पर भी लागू किया जा सकता है।
श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, दक्षिण मध्य रेलवे ने सिकंदराबाद मंडल की प्रयासों की तारीफ़ की। उन्होंने बढ़ते ट्रैफ़िक से निपटने के लिए आईआईटी-हैदराबाद के साथ मिलकर और नवीनतम प्रौद्योगिकी की सहायता से यातायात का पूरा आकलन करने का काम किया।
Source – SCR & RSB

