मध्य रेल अपने सभी स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
ठाणे स्टेशन के प्रतीक्षालय में स्थित मल्टी पर्पज़ स्टॉल पर अस्वच्छ परिस्थितियों संबंधी सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत का मध्य रेल ने तत्काल संज्ञान लिया।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद स्टॉल संचालित करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की गई। संबंधित स्टॉल को 7 दिनों के लिए सील कर दिया गया है तथा स्वच्छता एवं साफ-सफाई संबंधी मानकों का उल्लंघन करने पर ठेकेदार पर ₹15,000 का जुर्माना भी लगाया गया है।
मध्य रेल खानपान एवं वाणिज्यिक इकाइयों में अस्वच्छता के प्रति शून्य सहिष्णुता (ज़ीरो टॉलरेंस) की नीति पर दृढ़ता से अमल कर रहा है। खाद्य सुरक्षा मानकों तथा स्वच्छता संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी स्टेशनों पर नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्वच्छता, खानपान सेवाओं अथवा यात्री सुविधाओं से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना एवं अपना फीडबैक रेल मदद (RailMadad) के माध्यम से अवश्य दें।
Source – CR & RSB

