रेल मंत्रालय ने भर्ती अभियान में तेज़ी लाते हुए जून 2026 तक 5.56 लाख से अधिक नियुक्तियां पूरी कर ली हैं। संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि भारतीय रेलवे मिशन मोड में भर्ती प्रक्रिया चला रहा है, ताकि रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरा जा सके।
रेल मंत्री ने बताया कि वर्तमान में 1.61 लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। नए 'एनुअल रिक्रूटमेंट कैलेंडर' के तहत वर्ष 2024 में 92,116 पदों, वर्ष 2025 में 51,970 पदों और जून 2026 तक 17,803 पदों के लिए अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष जारी अधिसूचनाओं में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), टेक्नीशियन सहित विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, नियमित और समयबद्ध बनाते हुए युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे देश के विकास की रीढ़ होने के साथ-साथ रोजगार सृजन का भी सबसे बड़ा माध्यम है और मिशन मोड भर्ती अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Source - Shabd & RSB

