उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल, बिना टिकट यात्रा और ट्रेनों में अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के प्रयासों के तहत नियमित रूप से टिकट चेकिंग अभियान चलाता है। इन अभियानों के परिणामस्वरूप कई लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया और जुर्माना वसूला गया है। ये अभियान इस उद्देश्य से चलाए जाते हैं कि यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करें और ट्रेनों में अनाधिकृत प्रवेश को रोका जा सके। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री न केवल रेलवे के राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि वैध टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के अधिकारों का भी उल्लंघन करते हैं।
दिल्ली मंडल ने बिना टिकट एवं अनियमित टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों का पता लगाने और उन पर जुर्माना लगाने के लिए दिनांक 13.07.2026 को नई दिल्ली, दिल्ली जं. एवं आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशनों पर फोर्ट्रेस चेक यानी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान, बिना टिकट एवं अनियमित टिकट यात्रा करने वाले कुल 270 मामले पकड़े गए और 2,41,250 रुपये का रेलवे राजस्व वसूला गया।
उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल बिना टिकट यात्रियों और टिकट वाले क्षेत्रों में अनाधिकृत व्यक्तियों पर रोक लगाने के लिए विभिन्न टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है। दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने वैध टिकट के साथ यात्रा करने के महत्व पर जोर दिया और यात्रियों से टिकट चेकिंग स्टाफ का सहयोग करने का आग्रह किया।
Source- NR

