रेलवे संरक्षा को और मजबूत बनाने पर मंथन, रेलवे बोर्ड में हुई उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यालय, बड़ौदा हाउस में भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारियों (PCSO) के साथ संरक्षा संबंधी विषयों पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सेफ्टी/संरक्षा) श्री हितेंद्र मल्होत्रा की उपस्थिति में रेलवे संरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सम्मेलन के दौरान संरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, विभिन्न जोनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संरक्षा से संबंधित कार्यों की समीक्षा पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न जोनों में लागू संरक्षा उपायों, कार्यप्रणालियों और अनुभवों पर भी चर्चा की तथा संरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में संरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाने और विभिन्न जोनों के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी, सतत समीक्षा और आवश्यक सुधारात्मक उपायों के महत्व पर भी बल दिया गया।

इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय रेलवे की संरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना, विभिन्न जोनों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करना तथा संरक्षा से जुड़े विषयों पर साझा दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

Source - RSB

Previous Next