अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय और तीनों मंडलों (जबलपुर, भोपाल और कोटा) पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यालय द्वारा 05 मार्च से 10 मार्च तक महिला सशक्तिकरण के तहत विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसमें 05 और 06 मार्च को महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा महिलाओं के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को ऑनस्पॉट पुरस्कृत किया गया।
सोमवार, 10 मार्च 2025 को रेलवे मुख्यालय सभागार में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और महिलाओं को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात ने भी महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात, प्रमुख वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) श्री अजय कुमार दीक्षित, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा निदेशक श्रीमती सीमा मेहरा, रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (चेयरपर्सन) श्रीमती स्वाति अग्रवाल, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) श्री संजय कुमार और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यालय कार्मिक विभाग के सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री अभय कुमार गुप्ता और कल्याण अनुभाग का विशेष सहयोग रहा।
Source/WCR

