स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा घोषित 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत जन-जागरूकता भागीदारी अभियान के तहत दिनांक 04.03.2025 को सेन्ट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पूमरे, पटना में डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा, चिकित्सा निदेशक के नेतृत्व में Public Awareness (जन-जागरूकता) के तहत ओ.पी.डी. परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में टी.बी. बीमारी के इलाज एवं बचाव के संबंध में जागरूक रहने एवं अन्य जानकारियां उपस्थित सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को दी गई। इस अवसर पर डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा, चिकित्सा निदेशक महोदय द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे टी.बी. से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं उन्मूलन कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। इस पांचवे संस्करण में डॉ. अरविंद कुमार ओझा, डॉ. संध्या किरण, डॉ. संजय कुमार गुप्ता एवं डॉ. कौशल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक, सी.एस.एस.एच. पटना के द्वारा विस्तृत रूप से टी.बी. के बारे में बताया गया। इस सेमिनार में बहुत बड़ी संख्या में मरीज तथा उनके परिजन, पारामेडिकल कर्मचारी एवं इस अस्पताल के अन्य चिकित्सक भी शामिल हुए। मरीजों द्वारा टी.बी. बीमारी के बचाव एवं इलाज से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का जवाब उपस्थित चिकित्सकों द्वारा सेमिनार में दिया गया।
Source/RSB

