बांदा स्टेशन पर किलाबंदी कर चलाया गया टिकट जांच महाअभियान।

मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दिनांक 02.12.2024 को बांदा रेलवे स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए 32 यात्रियों से 34,630 रूपए का रेल राजस्व वसूल किया गया, वहीं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 67 यात्रियों से 35,145 रु. रेल राजस्व वसूल किया गया। जांच अभियान के दौरान ट्रेन में अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्री इधर-उधर छिपते नजर आए तथा स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस प्रकार जांच के दौरान कुल 99 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से कुल 69,775/- रु. जुर्माना रेल राजस्व के रूप में वसूल किया गया। जांच के दौरान विशेष तौर पर गाड़ियों में महिला कोच, दिव्यांग कोच की जांच करते हुए अनाधिकृत यात्रियों को शिफ्ट किया गया।

उपरोक्त जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक श्री आर के दुबे, ए के मंडल, अभिजीत तोमर, अंशुल त्रिपाठी, आदित्य तिवारी, अमित गुप्ता द्वारा अहम योगदान प्रदान किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर में धूम्रपान एवं गंदगी न फैलाए।

Source/RSB

Previous Next